Big News : पत्नी की हत्या कर भागा पति, ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पत्नी की हत्या कर भागा पति, ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
पत्नी की हत्या कर खुद भी ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में पत्नी की हत्या कर पति हरिद्वार भाग गया। लक्सर रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने महिला का शव देहरादून स्थित उनके किराए के मकान से बरामद किया है।

पत्नी की हत्या कर लगाया मौत को गले

घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकशाह नगर की है। मामले को लेकर एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराए के कमरे में रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव

ज्ञानप्रकाश का शव गुरुवार दोपहर को हरिद्वार के लक्सर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस न इ घटना की सूचना व्यक्ति के परिजनों को दी। तब जाकर मामले पता चला की उसकी पत्नी उसके साथ नहीं है। पुलिस जब मामले की जानकारी देने व्यक्ति के घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी का शव देख होश उड़ गए।

सात साल पहले हुई थी दोनों की शादी

बता दें सात साल पहले ज्ञानप्रकाश और रामबेटी की शादी हुई थी। देहरादून में रहकर मृतक मजदूरी का काम करता था। महिला के गले पर घोंटे जाने के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है गृहक्लेश और शक के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञानी के फूफा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।