Big News : फिर शर्मसार हुई मानवता, झाड़ियों में मिला नवजात का सड़ा-गला शव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फिर शर्मसार हुई मानवता, झाड़ियों में मिला नवजात का सड़ा-गला शव

Yogita Bisht
2 Min Read
अल्मोड़ा में नवजात का मिला शव

अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय पर झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली है। पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।

झाड़ियों में मिला नवजात का सड़ा-गला शव

अल्मोड़ा में एक नवजात का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद उसे र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवजात का शव सड़े होने के कारण लिंग की पहचान नहीं हो सकी है।

एक माह बताई जा रही नवजात की उम्र

मिली जानकारी के मुताबिक जाखनदेवी त्रिपुरा सुंदरी के पास एक महिला गाय को रोटी खिलाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान महिला को झाड़ियों में एक नवजात का शव दिखा। जिसके बाद महिला ने आस-पास मौजूद लोगों को बताया।

जिसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जब नवजात को फेंका गया होगा तो उसकी उम्र लगभग एक महीने होगी। शव को देखने से पता चल रहा है कि वो करीब 15 दिन पुराना होगा।

घटना के बाद से इलाके में मचा हड़कंप

नवजात के शव मिलने की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में इसके कारण दहशत का माहैल है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन पुलिस खुद ही इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।