National : Ram Mandir में आम भक्तों को कैसे होंगे दर्शन, आरती का समय हुआ जारी, पढ़ें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Ram Mandir में आम भक्तों को कैसे होंगे दर्शन, आरती का समय हुआ जारी, पढ़ें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
Devotees will not take these things while visiting Ram Mandir, offerings will also be banned
Devotees will not take these things while visiting Ram Mandir, offerings will also be banned

भगवान राम को उनकी जन्मस्थली पर पहुंचाने का काम आज पूरा हो गया है। पूरा देश आज राममय हो गया है। राम भक्तों में उत्सव का माहौल है। लेकिन अब सवाल ये है कि आम भक्त कब दर्शन करने जाएं। मंदिर में किस समय आरती होगी। आइये जानते हैं

23 जनवरी से सभी के लिए खुला मंदिर

मंदिर में पूजा अर्चना व मंदिर में दर्शन करने के लिए समयसारिणी तैयार कर ली गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होनें बताया है कि 23 जनवरी से राम मंदिर सभी भक्तो के लिए खुल जाएगा।

ये होगा Ram Mandir में आरती का समय

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम भक्तों के लिए राम मंदिर में दर्शन करने के दो स्लॉट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से साढ़े 11.30 बजे तक का है। वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक का है। इसके साथ ही मंदिर में जागरण और श्रृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का होगा। इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इस तरह संध्या आरती का समय शाम 7 बजे रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के ही दिन की जा सकती है। ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास

Share This Article