Big News : उत्तराखंड में हैं कुल कितनी नगर पालिकाएं ?, कितनी पर होगा चुनाव, यहां जानें विस्तार से - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में हैं कुल कितनी नगर पालिकाएं ?, कितनी पर होगा चुनाव, यहां जानें विस्तार से

Yogita Bisht
2 Min Read
उत्तराखंड में हैं कुल कितनी नगर पालिकाएं ?

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश के कुल 102 निकायों पर चुनाव होना है। जिसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं। बात करें नगर पालिका कि तो उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव में कुल 43 नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं।

उत्तराखंड में हैं कुल कितनी नगर पालिकाएं ?

उत्तराखंड में कुल 45 नगर पालिकाएं हैं, जिसमें से 43 पर चुनाव होना है। बता दें कि पहले 42 नगर पालिका थी लेकिन पुरोला, कालाढूंगी और भीमताल तीन नई नगर पालिकाओं को शामिल करने के बाद इनकी संख्या 45 हो गई है। हालांकि फिलहाल 43 नगर पालिकाओं पर ही चुनाव होगा।

43 में से 19 पदों पर बनेंगे SC और OBC अध्यक्ष

आपको बता दें कि नगर पालिका में 43 में से 19 पद एससी और ओबीसी को दिए गए हैं। इसमें विकासनगर, मसूरी, हर्बटपुर, मंगलौर, लक्सर, बड़कोट, चिल्याड़ीसौंड़, कर्णप्रयाग, चम्बा, टनकपुर, बागेश्वर, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, महुआखेड़ा और नगला शामिल हैं। जिसमें से 12 सीटें ओबीसी को दी गई हैं और सात एससी को दी गई हैं।

नगर पालिका 1
नगर पालिका 2

क्या होती है नगर पालिका ?

नगर पालिका स्थानीय निकाय संस्था है। नगर पालिका शहर से जुड़े विकास कार्यों को करती है। आमतौर पर नगर पालिका नगर निगम से जनसंख्या और क्षेत्रफल में छोटी होती है। छोटे शहरों और कस्बों में नगरपालिकाएं होती हैं। किसी क्षेत्र में 20 हजार से ज्यादा जनसंख्या होती है वो क्षेत्र नगर पालिका में आता है। बता दें कि नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।