Char Dham Yatra 2023 : Yamunotri Dham: महंगा हुआ यमुनोत्री मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी से जाने का किराया, देखें नई दरें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Yamunotri Dham: महंगा हुआ यमुनोत्री मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी से जाने का किराया, देखें नई दरें

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
Yamunotri Dham

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी का किराया महंगा हो गया है। बता दें ये किराया जिला पंचायत की ओर से तय किया गया है। प्रीपेड काउंटर से ही दोनों की बुकिंग की व्यवस्था होगी।

घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी के किराये की नई दरें

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों से जाने के लिए इस बार श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम जाने और वापस आने के लिए 2500 रुपये देने होंगे। पिछले वर्ष यह किराया 1400 रुपये तक था। जिला पंचायत प्रीपेड काउंटर जानकीचट्टी में बनाएगा।

तीर्थयात्री बुकिंग के दौरान ही यहां किराया जमा करेंगे और घोड़े खच्चर संचालक को उसका किराया तीर्थयात्री को वापस जानकी चट्टी लाने के बाद काउंटर से प्राप्त होगा। साथ ही डंडी-कंडी के लिए 8000 रुपये किराया देना होगा। जो पिछले वर्ष 6400 था।

घोड़े खच्चरों के लिए है पानी की व्यवस्था

घोड़े खच्चरों के लिए मार्ग में गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। पैदल मार्ग पर गंदगी न हो इसके लिए जिला पंचायत ने रास्ते से घोड़े की लीद उठाने के लिए निविदा भी जारी कर दी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।