Char Dham Yatra : Char Dham Yatra News : यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char dham yatra news : यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर

यमुनोत्री धाम में यात्रा मार्ग पर करंट लगने से जानकीचट्टी में एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा संचालकों ने हंगामा कर ऊर्जा निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत

हादसा सोमवार सुबह का है। जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घोड़ा संचालकों ने घोड़े की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही ऊर्जा निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया की उसे मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एक घोड़ा खम्बे के पास खड़ा हुआ था। अचानक वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गनीमत ये रही की और जानवर या कोई श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।