Health : Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, दो मिनट में उतर जाएगा पक्का रंग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, दो मिनट में उतर जाएगा पक्का रंग

Uma Kothari
3 Min Read
Holi-skin-care-tips

Holi Skin Care Tips: रंगों का त्यौहार होली आने वाला है। इस बार होली 25 मार्च को मनाई जा रही है। ऐसे में होली के लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। देश में अलग-अलग तरीके से रंगों का त्यौहार मनाया जाता है। कहीं फूलों की होली, कहीं रंगों की होली तो कहीं लठ मार होली खेली जाती है।

ऐसे में अगर आप रंगों की होली खेल रहे हो तो अपनी स्किन का ध्यान रखना मत भूलना। केमिकल युक्त खतरनाक रंग त्वचा की को खराब कर सकते है। इसलिए जरुरी है की आप कुछ स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें। चलिए इस आर्टिकल में आपको कुछ टिप्स बताते है जिसे आप होली खेलने से पहले फॉलो कर सकते है। इन टिप्स से पक्के से पक्का रंग बड़ी ही आसानी से छूट जाएगा और स्किन भी ख़राब नहीं होगी।

holi banned in these places of uttarakhand

होली खेलने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो (Holi Skin Care Tips)

स्किन पर लगाए सनस्क्रीन

होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर सनस्क्रीम जरुर लगाए। सनस्क्रीन SPF 30+ हो तो और बहतर है। इसे लगाने से त्वचा के उपर एक लेयर बन जाती है। जो आपकी स्किन को केमिकल युक्त खतरनाक रंगों से बचाएगा।

फुल कपड़े पहनकर ही होली खेले

होली खेलने बाहर निकल रहे हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े पहनकर ही निकले। फुल कवर के कपड़ो से आप अपनी त्वचा को खतरनाक केमिकल वाले रगों से ज्यादा बचा सकते है। इसलिए होली फुल स्लीव्स के कपड़े पहनकर ही निकले।

स्किन को करें मॉइश्चराइज

स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ही घर से होली खेलने के लिए निकलें। मॉइश्चराइजर के अलावा आप कोई भी तेल जैसे नारियल, बादाम या तिल का तेल अपने हाथ-पैरों और गालों में लगा सकते है। सरसों का तेल काफी असरदार साबित होता है। तेल लगाने सेे स्किन से रंग आसानी से छूट जाता है।

चेहरे को ड्राई न होने दें

केमिकल वाले रंगों से चेहरा ड्राई हो जाता है। इसलिए जरुरी है की आप तरल पदार्थ वाली चीजें खाते रहें। जिससे स्किन हाइड्रेट रहे। आप रस वाले फल, दही, छाछ आदि तरल पदार्थों का सेवन होली से कुछ दिनों पहले बढ़ा सकते है। इससे स्किन हाइड्रेट होने के साथ-साथ हेल्दी भी रहेगी।

Share This Article