Trending : Holi Hacks: आसानी से इन घरेलू उपायों से मिनटों में कपड़ों से होली का रंग हटाए - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Holi Hacks: आसानी से इन घरेलू उपायों से मिनटों में कपड़ों से होली का रंग हटाए

Uma Kothari
5 Min Read
holi hacks

रंगों का त्यौहार होली आने वाला है। देश भर में होली का त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। होली ढेर सारी खुशियों के साथ काम भी लेकर आता है और वो है साफ-सफाई का। होली खेलने के बाद शरीर और घर की साफ सफाई के साथ कपड़ों से रंगों को निकालने का भी काम होता है। होली खेलना जितना मजेदार होता है उतना ही मुश्किल होता है रंगों को कपड़ों से हटाना। पिचकारी और गुलाल के निशान कपड़ों पर ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जो आसानी से नहीं जाते।

हर साल होली के बाद यही टेंशन रहती है कि अब इन दागों से कैसे छुटकारा पाया जाए? कई बार महंगे कपड़ों पर भी होली का रंग लग जाता है। जो आम धुलाई से नहीं निकलता। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ Holi Hacks बताने जा रहे है जिससे आपके कपड़ों से होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। ये कुछ घरेलू नुस्खें है जिन्हें आप ट्राई कर सकते है।

tips-to-remove-holi-color-from-clothes

Holi Hacks Tips

टूथपेस्‍ट Toothpaste

घर में पड़ा टूथपेस्ट दातों की सफाई के साथ-साथ घर की साफ सफाई में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। टूथपेस्ट से आप कपड़ों में लगे गहरे से गहरे दाग को भी मिटा सकते हो। होली पर अगर आपके कपड़ों में रंग लग जाए और साधारण धुलाई से दाग ना निकले तो उन दागों के ऊपर टूथपेस्ट लगा दो। हालांकि ये जरूर ध्यान रखें कि टूथपेस्ट जैल वाला ना हो। टूथपेस्ट के सूख जाने के बाद कपड़े को अच्छे से डिटर्जेंट से धो ले। होली का रंग कपड़ों से निकल जाएगा।

अल्‍कोहल Alcohol

अल्कोहल का इस्तेमाल केवल पीने के लिए नहीं होता। ये कपड़ों से मुश्किल दाग हटाने के लिए भी काम आता है। अगर आप कपड़े से गुलाल का रंग हटाना (how to remove holi colour stains from clothes) चाहते हो तो उसके लिए आप पानी में एक बड़ा चम्मच शराब का डाल दें। उसमें कपड़े को 30 मिनट तक डुबो कर रखें। ऐसा करने से बड़ी ही आसानी से आपके कपड़ों में से गुलाल हट जाएगा। अगर दाग पक्के रंग का है तो इसके लिए दाग के ऊपर 2-3 बूंदें अल्कोहल की डाल दें। जिसके बाद रंग लगे कपड़े को रात भर के लिए रख दे। अगले दिन सुबह डिटर्जेंट से कपड़े को साफ कर दें।

बेकिंग सोडा Baking Soda

अपनी एक्‍सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज की वजह से बेकिंग सोडा कपड़ों से जिद्दी दाग निकालने के भी काम आता है। कपड़ों में होली का रंग निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हो। इसके लिए सबसे पहले पानी में बेकिंग सोडा को घोल कर एक गाढ़ा पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को जहां रंग लगा है वहां पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कपड़े को डिटर्जेंट से साफ कर दें। इस घरेलू नुस्खे से आपके कपड़े पर लगा रंग हल्का पड़ जाएगा और धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।

नींबू Lemon

कपड़े पर रंग एक जगह पर अधिक लगा हुआ है और डिटरजेंट से साफ करने पर भी नहीं जा रहा है तो इस समस्या के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते है। नींबू का रस उस दाग (Holi stain remove) वाले स्थान पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दे। नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। जिससे दाग आसानी से साफ हो जाते है। दाग को जल्दी निकालने के लिए आप रस में नमक मिला सकते है। इससे रंग और भी ज्यादा जल्दी निकल जाएगा।

दही Curd

दही खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही ये फायदेमंद कपड़ों से रंग छुड़ाने में होती है। गहरे से गहरा दाग दही से निकाला जा सकता है। हालांकि इसके लिए दही का पुराना और खट्टा होना जरूरी है। होली के रंग लगे कपड़े में खट्टी दही कुछ समय के लिए डुबो कर रख दें। जिसके बाद डिटर्जेंट से कपड़े को साफ करो। 2-3 बार प्रक्रिया दोहराने के बाद आपके कपड़े से रंग हल्का होकर आसानी से निकल जाएगा।

Also read this : Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले और बाद में त्वचा की ऐसे करें देखभाल, दो मिनट में उतर जाएगा पक्का रंग

Share This Article