एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy 2024 ) एक बार फिर भारतीय हॉकी टीम के नाम रही। फाइनल में भारतीय टीम ने 1-0 से चीन (India vs China) को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। बता दें कि शुरुआत में दोनों ही टीमें एक भी गोल करने में असमर्थ रहीं। मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारतीय टीम के जुगराज सिंह ने गोल कर खिताब को जिताया। बता दें कि टीम पांचवीं बार ये खिताब अपने नाम कर रही हैं। पहली बार चीन ने फाइनल में प्रवेश किया था।
Asian Champions Trophy 2024 की अपने नाम
बता दें कि Asian Champions Trophy 2024 के फाइनल मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों में से किसी भी टीम ने गोल नहीं किया। भारतीय हॉकी टीम की बात करें तो गोल करने के मौक जरूर बने, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसी बीच भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। लेकिन टीम उसे भी गोल में कनवर्ट करने में असफल रही। चीन का डिफेंस काफी अच्छा था। जिसने भारतीय टीम को गोल करने से रोके रखा। तीसरे क्वार्टर में चीन की तरफ से भी कई प्रयास किए गए। लेकिन गोल नहीं कर पाए।
जुगराज सिंह का विजयी गोल
जब तीरसे क्वार्टर तक किसी भी टीम का एक भी गोल नहीं हुआ। जब लग रहा था कि मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की तरफ जाएगा। उस समय जुगराज सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जिससे टीम की जीतने की उम्मीद बढ़ गईं। ये गोल टीम को ट्रॉफी जिताने में कामयाब हुआ।
पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की अपने नाम
भारतीय हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस बार भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल में टीम बिना कोई मैच हारे पहुंची है। सेमीफाइनल में टीम ने 4-1 से साउथ कोरिया को मात दी। जिसमें हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह ने गोल किए।
पांच बार भारतीय हॉकी टीम इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिलाब अपने नाम कर चुकी है। इससे पहले टीम ने साल 2023, 2018, 2016 और 2011 में खिताब अपने नाम किया था। साल 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में हरमनप्रीत सिंह को चुना गया।