Big News : कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा, महाधिवेशन में हुआ राजनीतिक प्रस्ताव पास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा, महाधिवेशन में हुआ राजनीतिक प्रस्ताव पास

Yogita Bisht
2 Min Read
Sonia-Rahul

सत्ता में आने के लिए हर पार्टी लुभावने वादे करती है। कांग्रेस ने भी कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित 11 हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए पार्टी के महाधिवेशन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के प्रस्ताव पर मुहर भी लग गई है। 

कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा

कांग्रेस ने कहा है कि अगर उनकी सरकार केंद्र में आती है तो उत्तराखंड सहित 11 हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए पार्टी के महाधिवेशन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। इस कमेटी में उत्तराखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल भी शामिल थे।

2001 में अटल विहारी वाजपेयी सरकार ने दिया था उत्तराखंड को विशेष दर्जा

साल 2001 में केंद्र की अटल विहारी वाजपेयी सरकार ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। जिसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस ने विशेष दर्जे के मुद्दे को उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस के रायपुर में हुए महाधिवेशन में तमाम प्रस्ताव पास किए गए। इनमें नार्थ ईस्ट राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया था।

सर्वसम्मति से प्रस्ताव हुआ पास

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल ने नार्थ ईस्ट राज्यों के साथ ही उत्तराखंड और सभी हिमालयी राज्यों को इस श्रेणी में रखने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सभी की सहमति मिली। जिसके बाद सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।