लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज सुबह से मतदान शुरु हो गया है। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज 1717 प्रत्याशियों की किस्तम ईवीएम में कैद होगी। आज चौथे चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में है। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा।
62.31 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
देश के लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबकि 62.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
तेजस्वी सूर्या करेंगे राहुल गांधी के साथ डिबेट
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ओपन डिबेट के लिए चैलेंज किया था। अब बीजेपी की ओर से राहुल गांधी को पत्र लिखा गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को डिबेट के लिए नॉमिनेट किया है। तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी के लिखे पत्र में जवाब देकर कहा, नमस्ते राहुल जी! हम 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान के व्यस्त कार्यक्रम के बीच महत्तवपूर्ण शासन मुद्दों पर चर्चा और बहस में शामिल होने की आपकी इच्छा की सराहना करते हैं।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितनी फीसदी मतदान?
- आंध्र प्रदेश 68.04%
- बिहार 54.14%
- जम्मू कश्मीर 35.75%
- झारखंड 63.14%
- मध्य प्रदेश 68.01%
- महाराष्ट्र 52.49%
- ओडिशा 62.96%
- तेलंगाना 61.16%
- उत्तर प्रदेश 56.35%
- पश्चिम बंगाल 75.66%
दोपहर 3 बजे तक किस राज्य में कितनी फीसदी मतदान?
- आंध्र प्रदेश 55.49%
- बिहार 45.23%
- जम्मू कश्मीर 29.93%
- झारखंड 56.42%
- मध्य प्रदेश 59.63%
- महाराष्ट्र 42.35%
- ओडिशा 52.91%
- तेलंगाना 52.34%
- उत्तर प्रदेश 48.41%
- पश्चिम बंगाल 66.05%
माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में आईपीसी और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लोकसभा चुनाव को चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 51.89% हुआ है। वहीं जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान 23.57% हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितनी फीसदी मतदान?
आंध्र प्रदेश 40.26 %
बिहार 34.44%
जम्मू कश्मीर 23.57%
झारखंड 43.80%
मध्य प्रदेश 48.52%
महाराष्ट्र 30.85%
ओडिशा 39.30%
तेलंगाना 40.38%
उत्तर प्रदेश 39.68%
पश्चिम बंगाल 51.87%
यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 240 पर अपना वोट डाला।
सुमित्रा महाजन ने की अपील
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वोट डालने के दौरान कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और समझदारी से वोट डालें। हमें अच्छे लोगों को चुनने की जरुरत है जो देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमें नकारात्मकता को दूर करने की जरुरत है।
सुबह 9 बजे से कितना हुआ 10 राज्यों में मतदान
- आंध्र प्रदेश 9.05
- बिहार 10.18
- जम्मू कश्मीर 5.07
- झारखंड 11.78
- मध्य प्रदेश 14.97
- महाराष्ट्र 6.45
- ओडिशा 9.23
- तेलंगाना 9.51
- उत्तर प्रदेश 11.67
- पश्चिम बंगाल 15.24