Pauri Garhwal : महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, छात्र ने बचाई जान, फिर… - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, छात्र ने बचाई जान, फिर…

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
NADI MAI DUBKAR MAUT

श्रीनगर में रविवार देर रात अलकनंदा नदी के पास हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है एक महिला ने अल्केश्वर घाट पर में छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी महिला को बचाने के लिए उतरे।

महिला ने लगाई नदी में छलांग

घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार अल्केश्वर घाट पर एक महिला ने भरी भीड़ के बीच ही अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी. जैसे ही महिला नदी के तेज बहाव में बहने लगी वहां खड़े गढ़वाल विवि के छात्र महिला को बचाने के लिए नदी में उतरे। जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी।

पुलिस ने किया महिला को समझाने का प्रयास

छात्र महिला को नदी से बाहर लाए। जिसके बाद भी महिला नदी में कूदने की जिद करने लगी। ये देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया। तब जाकर महिला शांत हुई। पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

जानकारी मिलते ही महिला के परिजन अल्केश्वर घाट पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।