देहरादून: नगर निगम पांच नवंबर को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ड रिकार्ड बनाने के साथ ही पाॅलीथिन को बैन करने का बड़ा संदेश भी दिया जाएगा। देहरादून समेत प्रदेशभर में पौलीथिन बैन करने की तैयारी कर रहा है। उसके लिए एक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। लेकिन, उससे पहले पुलिस के आला अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर लोगों को जागरूक किया।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जागरुकता रैली निकाली। यह रैली पुलिस मुख्यालय से निकाली गई। डीजीपी अनिल रतूड़ी के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। इससे पहले शुक्रवार को आईएएस अफसरों की जागरुकता रैली निकाली गई थी। रैली में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार समेत सभी वरिष्ठ आईपीएस अफसर और मुख्यालय के कर्मचारी शामिल थे।