Highlight : बड़ा सड़क हादसा : खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ा सड़क हादसा : खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
big road accident in himanchal

big road accident in himanchal

बड़ी खबर पड़ोसी पहाड़ी राज्य हिमाचल से है जहां एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है। जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी मिली है कि शनिवार सुबह हिमाचल परिवहन निगम की बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। तभी सोलन के पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत हरिपुर पट्टा मार्ग पर ठेड़पुरा के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में सवारियां भरी हुई थी जिसमे 15 लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा है। जानकारी मिली है कि ये बस शनिवार सुबह करीब 8 बजे जोहड़जी से नालागढ़ के लिए निकली थी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ठेडपुरा के पास गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है बस 15 के करीब सवारियां थीं जो घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बस ठेड़पुरा गांव के पास पहुंची तो मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरते ही सवारियों की चीख पुकार मच गई। वहीं वहां मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि कुछ सवारियां खुद ही बाहर निकल कर सड़क तक पहुंचीं। बस के गिरने से उसके टायर भी खुल गए। इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को भी दी गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को पट्टा पीएचसी व अन्य जगह ले जाया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

Share This Article