Big News : यहां कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, डेढ़ साल का मासूम घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, डेढ़ साल का मासूम घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
Truck rams into event in Sikkim, crushes 20 people, 3 dead
Truck rams into event in Sikkim, crushes 20 people, 3 dead

कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में महिला का पति और डेढ़ साल का मासूम घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।

सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर जिले में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पति को भी चोटें आई हैं। इस हादसे में डेढ़ साल का मासूम शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बरेली से जा रहे थे रुद्रपुर

मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हुरूरी बरेली निवासी पवन अपनी पत्नी रोशनी (21) और डेढ़ वर्षीय बेटे शिवम के साथ रविवार को बरेली से रूद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान केमरी रोड पर बिना नंबर की एक नई कार का से बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम शिवम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम का इलाज चल रहा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।