Highlight : यहां महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, कड़ी मशक्कत के बाद जंगल से शव बरामद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, कड़ी मशक्कत के बाद जंगल से शव बरामद

Yogita Bisht
2 Min Read
Leopard attacked

सिलौटी में तेंदुए ने घास काटने के लिए गई एक महिला पर हमला कर दिया। जबकि साथ गई महिला ने वहां से भागकर जान बचाई। काफी देर ढूंढने के बाद महिला के शव को सड़क से करीब 100 मीटर दूर जंगल से बरामद कर लिया गया है।

यहां महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला

नैनीताल जिले के भीमताल रेंज अंतर्गत नौकुचियाताल क्षेत्र के सिलौटी में एक तेंदुए ने निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में लीला देवी अपनी साथी महिलाओं के साथ जंगल में चारा लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान दूसरी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव वालों को घटना के बारे में जानकारी दी।

कई घंटों बाद बरामद किया गया महिला का शव

घटना के बारे में गांव वालों ने जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। काफी घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद महिला का शव रोड से 100 मीटर दूर जंगल से बरामद किया गया।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव वालों का कहना है कि गांव में कई बार तेंदुए और बाघों के हमले हो चुके हैं। पूरे क्षेत्र में इनका आतंक है। गावं वाले तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वन विभाग ने लोगों से जंगल में ना जाने की अपील की है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।