Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर: यहां एक साथ बीमार हो गए 150 लोग, मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: यहां एक साथ बीमार हो गए 150 लोग, मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cabinet minister uttarakhand

cabinet minister uttarakhand

देवप्रयाग: पिछले दिनों हरिद्वार जिले में विभिन्न जगहों पर कुट्टू के आटे से बने पकवानों को खाने के बाद कई लोग बीमार हो गए थे। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। टिहरी जिले के देवप्रयाग के किमोली और पारतोली गांवों में सहभोज के दौरान 150 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों ही गांवों के लोगों का सहभोज था। खाना खाने के बाद किमोली, पारतोली गांव के कई लोग बीमार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया। टीम मौके पर पहुंच गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्या खाने से लोग की हालत बिगड़ी है।

Share This Article