Big News : हिमखंड आने से रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा, दो घंटे बाद घांघरिया से भेजे गए श्रद्धालु - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हिमखंड आने से रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा, दो घंटे बाद घांघरिया से भेजे गए श्रद्धालु

Yogita Bisht
2 Min Read
hemkund sahib
file

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के पास आज सुबह हिमखंड आने के चलते यात्रा रोक दी गई। हिमखंड आने के कारण दो घंटे तक यात्रा बाधित रही। जिसके बाद हिमखंड को हटाया गया। उसके बाद ही यात्रा फिर से सुचारू की जा सकी।

हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा

आज सुबह हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप हिमखंड से रास्ता बाधित हो गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक यात्रा को रोकना पड़ा। हिमखंड को हटाने के बाद घांघरिया से श्रद्धालु भेज गए। यात्रा शुरू होने के साथ ही मौसम खराब बना हुआ है। बार-बार मौसम के कारण यात्रा बाधित हो रही है।

chamoli

मौसम खुलने के साथ यात्रा चरम पर

मकुंड साहिब की तीर्थयात्रा मौसम खुलने के साथ ही चरम पर पहुंचने लगी है। दिन पर दिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे।

जबकि यात्रा मार्ग पर अब भी बर्फ जमी हुई है। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं। 

chamoli

कुछ दिनों और मौसम खराब होने का अनुमान

मौसम विभाग की ओर से कुछ दिन और मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।