Char Dham Yatra : Char Dham Yatra News : यमुनोत्री और गंगोत्री आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, दोनों धामों की दी जाएगी अपडेट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char dham yatra news : यमुनोत्री और गंगोत्री आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, दोनों धामों की दी जाएगी अपडेट

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घण्टे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

बता दें कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है।

सड़क और मौसम की स्थिति को लेकर दी जाएगी अपडेट

तीर्थयात्रियों को सड़क एवं मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम 01374-222722, 222126 पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नम्बर 1077
मोबाइल 7500337269
व्हाट्सएप 7310913129
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112976, 8868815266

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।