National : 25 से 28 सितंबर तक होगी बारिश, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

25 से 28 सितंबर तक होगी बारिश, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
Heavy rainfall alert in these states by IMD

देश में मानसून की विदाई शुरु हो चुकी है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को गोवा, कोकण और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक, असम और मेद्यालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

25 से 28 सितंबर तक होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितबंर से दिल्ली में बारिश का दौर फिर से शुरु होगा और 28 सितंबर तक जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे के अनुसार महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण-पूर्व गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश,ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

यहां हो सकती है हल्की बारिश

इसी के साथ पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Share This Article