National : आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दो राज्यों में बाढ़ की संभावना, 99 ट्रेनें रद्द - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दो राज्यों में बाढ़ की संभावना, 99 ट्रेनें रद्द

Renu Upreti
1 Min Read
Heavy rain alert in 20 states today, possibility of floods in two states

मौसम विभाग ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश और मेद्यालय शामिल हैं।

तेलंगाना में 9 लोगों की मौत

बता दें कि तेलंगाना, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिनो सो हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। तेलंगाना में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ समुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेल पटरी बह जाने से दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने 99 ट्रेनें रद्द कीं और 54 के मार्ग बदले।  राज्य के सभी प्राथमिक स्कूल आज बंद रहेंगे।

इन दो राज्यों में बाढ़ का अलर्ट जारी

वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

Share This Article