Big News : पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट NH पर भारी भूस्खलन, यातायात हुआ बाधित, देखें वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट NH पर भारी भूस्खलन, यातायात हुआ बाधित, देखें वीडियो

Yogita Bisht
1 Min Read
पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से आए मलबे के कारण यातायात बाधित हो गया है। आवागमन ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट NH पर भारी भूस्खलन

पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट एनएच पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस-पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से यहां यातायात बाधित हो गया है।

Landslide in Pithoragarh
वाहनों की लंबी कतार

नेशनल हाईवे को खोलने के लिए की जा रही कोशिश

भारी मात्रा में मलबा आने के कारण चेतुलधार के पास सड़क बंद हो गई है। भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है। जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके साथ ही घटना सड़क पर हो रहे कार्यों के चलते हुई है जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

https://twitter.com/KUttarakhand/status/1870415846352290210
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।