Big News : अल्मोड़ा के मुनानी और ओखलों में बारिश का कहर, अतिवृष्टि से भारी नुकसान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अल्मोड़ा के मुनानी और ओखलों में बारिश का कहर, अतिवृष्टि से भारी नुकसान

Yogita Bisht
2 Min Read
बारिश से नुकसान

प्रदेश में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अल्मोड़ा में भारी बारिश के कारण स्यालदे के मुनानी और ओखलों भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण यहां पर यहां उफान पर आया नाला अपने साथ खेत, घरों की दीवारों को बहा ले गया।

मुनानी गांव में पांच मकान खतरे की जद में

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में हुई भारी बारिश के कारण दो गांवों में भारी नुकसान हुआ है। यहां अतिवृष्टि के कारण नाला उफआन पर आ गया। जो अपने साथ खेत, घरों की दिवारों को बहा ले गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुनानी गांव में पांच मकान खतरे की जद में आ गए।

मुनानी और ओखलों में अतिवृष्टि से भारी नुकसान

स्याल्दे विकासखंड में कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा से सटे मुनानी और ओखलों गांव की आबादी 500 के करीब है। यहां बृहस्पतिवार से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है।

जिस कारण यहां रात करीब दो बजे भारी गांव के पास का नाला उफान पर आ गया। जिस से गांव में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गया। अतिवृष्टि के कारण गांव में भारी नुकसान हुआ है।

फसल बरबाद होने से किसान मायूस

अतिवृष्टि के कारण खेत में खड़ी तैयार फसल बरबाद हो गई। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हो गया। तैयार फसल के बरबाद होने से किसान मायूस हैं। आपदा के कहर से मुनानी और ओखलों गांव में जनजीवन प्रभावित हुआ है।



Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।