Uttarakhand Weather Update : मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में भी गर्मी का कहर, टूटा 11 साल का रिकॉर्ड, यहां पढ़ें मौसम का अपडेट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में भी गर्मी का कहर, टूटा 11 साल का रिकॉर्ड, यहां पढ़ें मौसम का अपडेट

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
Uttarakhand weather

उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। जिसके चलते लोग दोपहर में अपने घरों में ही बैठने को मजबूर हैं। राजधानी देहरादून में जून का गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

देहरादून में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड

जून के दूसरे सप्ताह में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। झुलसाने वाली गर्मी दिन के साथ रात को भी बेचैन कर रही है। मंगलवार को राजधानी दून में 11 सालों में सर्वाधिक पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। दिनभर हीटवेव के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

देहरादून में पारा 43 डिग्री पहुंचने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देहरादून का तापमान 12 जून को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। साल 2013 से 2023 के बीच 2022 में तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था। ये रिकॉर्ड बीते मंगलवार को टूट गया है। दून के सर्वाधिक पारे का ऑल टाइम रिकॉर्ड चार जून 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।