Pithoragarh : सेना की तैयारी कर रहे युवक को हार्ट अटैक, इक्सरसाइज करते हुए गई जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सेना की तैयारी कर रहे युवक को हार्ट अटैक, इक्सरसाइज करते हुए गई जान

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
heart attack

heart attack

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की शुक्रवार को देव सिंह मैदान में व्यायाम करने के दौरान ही मौत हो गई। युवक के निधन से मैदान में व्यायाम के लिए आए सन्न रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल उम्र (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पारस रोजाना अपने गांव से पांच किलोमीटर दौड़ कर देव सिंह मैदान पहुँचता था। इसके बाद वह व्यायाम करता था। शुक्रवार सुबह वो हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान में पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

कुछ दूरी पर व्यायाम कर रहे लोगों ने उसे देखा तो वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने पारस की जाँच कर उसे मृत घोषित किया। डॉक्टर ने बताया की पारस की मृत्यु का कारण हार्टअटैक था। सांसें चलने के संदेह और परिजनों की आस पारस को सेना अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन सेना अस्पताल के चिकित्सकों ने भी पारस को मृत घोषित किया।  घटना से युवक के परिजनों के साथ साथ ग्रामीण भी सदमे में हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।