Big News : उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, हेल्थ बुलेटिन में जारी किए गलत आंकड़े! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, हेल्थ बुलेटिन में जारी किए गलत आंकड़े!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

रुद्रप्रयाग: कोरोना हेल्थ बुलेटिन में बड़ी चूक सामने आई है। एक गलत जानकारी ने रुद्रप्रयाग जिले में हड़कंप मच गया। एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना मामलों की जानकारी सामने आते ही जिलेभर में लोग एक-दूसरे को फोन कर जानकारी जुटाने लगे। मामले की पड़ताल की गई, तो हेल्थ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े ही गलत निकले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग की एक गलती से लोग किस तरह परेशान हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट की अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में रूदप्रयाग जिले में 41 कोरोना संक्रमित दिखाए गये हैं, जबकि जिले के सीएमओ के अनुसार जिले में मात्र 3 कोरोना मरीजों की ही पुष्टि हुई है। गलत हेल्थ बुलेटिन में अचानक मिले 41 मरीजों की सूचना जिले में आग की तरह फैल रही है। गलत हेल्थ बुलेटिन जारी करने के बाद उसमें कोई सुधार भी नहीं किया गया।

रुद्रप्रयाग के सीएमओ का कहना है कि गलती से हेल्थ बुलेटिन में 3 मरीजों की संख्या 41 लिख दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्टेट कंट्रोल रूम में बात कर ली है। इसमें सुधार कर नया हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया जायेगा। बताया गया कि हेल्थ बुलेटिन में गलती से आर्मी क्षेत्र के पुराने 33 कोरोना मामलों को जोड़ दिया गया था, जिससे यह स्थिति पैदा हुई।

Share This Article