Health : क्या आपको भी सुबह उठते ही महसूस होता है सिरदर्द और भारीपन? इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं लक्षण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

क्या आपको भी सुबह उठते ही महसूस होता है सिरदर्द और भारीपन? इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं लक्षण

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
headache in morning

स्टडी के अनुसार हमारे शरीर को सात से आठ घंटे की नींद लेना काफी जरुरी होता है। अगर आप रात को अच्छे से सोते है। तो सुबह उठकर तरोताज़ा महसूस करते है। कई बार पर्याप्त नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही सिरदर्द, थकान और भारीपन महसूस होता है।

जिसकी वजह से पूरा दिन ख़राब हो जाता है। काम में भी मन नहीं लगता। ऐसे में अगर सुबह उठने के बाद आप भी सिरदर्द और थकान महसूस करते है। तो इससे नजरअंदाज बिलकुल न करें। इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते है।

सुबह उठते ही सिरदर्द के ये हो सकते है कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उठाने के बाद अगर आपको सिरदर्द होता है तो उसके कई सारे कारण हो सकते है। बॉडी में पानी की कमी से भी व्यक्ति के सिर में दर्द हो सकता है।

रात को शराब पीने के बाद सुबह आपको सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। धुप में ज्यादा रहने से भी अगले दिन सिर की समस्या हो सकती है। तनाव, नींद पूरी न होना ये सब सिर में भारीपन की वजह बन सकते है।

खराब मानसिक स्वास्थ्य

किसी चीज़ को लेकर चिंता से भी सिरदर्द हो सकता है। नींद पूरी ना होना, अवसाद, तनाव में कैफीन के ज्यादा सेवन के कारण भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

सर्कैडियन रिदम डिसऑर्डर

शिफ्ट में काम करने से भी सिरदर्द होने लगता है। शिफ्ट में काम करने वाले लोग सर्कैडियन रिदम डिसऑर्डर की वजह से तनाव में रहते है। ऐसे लोगों के शरीर में प्राकृतिक ‘बॉडी क्लॉक’ बंद हो जाती है।

इनके सोने और जागने के समय में बदलाव होता रहता है। जिससे इनकी सेहत पर प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण ये सुबह सिरदर्द और थकान महसूस कर सकते है।

स्लीप एपनिया भी हो सकता है कारण

सुबह सिरदर्द की समस्या का एक कारण स्लीप एप्निया भी हो सकता है। लोगों को कई बार इसकी जानकारी भी नहीं होती। स्लीप एप्निया में सोते समय सांस लेने का मार्ग संकीर्ण हो जाता है जिसके कारण सुबह सिरदर्द महसूस हो सकता है।

नींद संबंधी रोग

कई मामलों में व्यक्ति के सुबह सिरदर्द होने का कारण नींद होता है। नींद से जुड़ी समस्याएं सिरदर्द और थकान महसूस करा सकती है। दिमाग का एक हिस्सा नींद के साथ दर्द को भी नियंत्रित करता है। जिसकी वजह से नींद पूरी ना होने पर सिरदर्द हो सकता है।

Share This Article