National : Sambhal में फेरी लगाने वाले की मौत, घर लौटी लाश, हिंसा दे गई कभी न भूलने वाला जख्म - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Sambhal में फेरी लगाने वाले की मौत, घर लौटी लाश, हिंसा दे गई कभी न भूलने वाला जख्म

Renu Upreti
2 Min Read
Hawker dies in Sambhal, body returned home

उत्तर प्रदेश का संभल रविवार को हिंसा की आग में जल उठा। शहर की जामा मस्जिद को लेकर उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया। सात गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस पर भी पथराव किया गया। हिंसा की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। एक युवक संभल के हयान नगर का रहने वाला है।

मृतक युवक का नाम नोमान है। नोमान की उम्र 42 साल बताई जा रही है। नोमान घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और 3 बच्चों के आंखों में आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बच्चे पिता की लाश को देखकर बेसुध हो गए हैं।

महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचता था नोमान  

बता दें कि नोमान बाजार में फेरा लगाता था। वह महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचता था। रविवार को भी वह फेरी लागने बाजार गया था। इस दौरान हिंसा भड़क गई और उसकी गोली लगने से मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि उन्हें ये पता ही नहीं था कि नोमान को गोली लगी है। घरवालों ने बताया कि अचानक ही उन्हें किसी का फोन आया और बताया गया कि इलाके में बवाल हुआ है। नोमान भी जख्मी हो गया है। युवक के शव को घर लाया गया है। नोमान के माता-पिता पहले ही मौत हो चुकी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

Share This Article