National : Haryana Nuh Road Accident : पलवल एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, कई गंभीर रूप से झुलसे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Haryana Nuh Road Accident : पलवल एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, कई गंभीर रूप से झुलसे

Renu Upreti
1 Min Read
Haryana, fire broke out in a moving bus, 8 people burnt alive
Haryana, fire broke out in a moving bus, 8 people burnt alive

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शनिवार की रात भक्तों से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। जबकि दो दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बस में सवार 60 लोग में 8 की मौत

हादसे के शिकार लोग चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई है। बस में 60 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे। यह सभी नजदीरी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। दर्शन कर जब वो लौटे ते देर रात करीब डेढ़ बजे बस में आग की लपटें दिखाई दी और धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप ले लिया और 8 लोग जिंदा जल गए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Share This Article