Highlight : उत्तराखंड : हरियाणा के CM खट्टर ने मांगे वोट, बोले-फिर बनेगी BJP सरकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : हरियाणा के CM खट्टर ने मांगे वोट, बोले-फिर बनेगी BJP सरकार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया, इसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी लालकुआं विधानसभा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

मनोहर लाल खट्टर ने गोल्ज्यू देवता और देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दोबारा से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य का बहुत विकास किया है।

वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बड़े अर्थशास्त्री तो जरूर थे, क्योंकि वो एक परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलने वाले प्रधानमंत्री थे, जिसके चलते वह आंकड़ों की बाजीगरी करते थे, जिससे देश को कोई लाभ नहीं हुआ।

वहीं, आज पेश किये गए आम बजट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश के लिए काफी सराहनीय बजट पेश किया गया है। बजट में हर तबके के लोगों का ध्यान रखा गया है। गरीब किसान से लेकर मजदूरों और छोटे व्यापारियों को इस बजट से बहुत लाभ होगा। देश में 25 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी।

पर्वतीय राज्य खासतौर से उत्तराखंड और हिमाचल में 80 किलोमीटर रोप वे बनाने की भी बात कही गई है। 1 लाख करोड़ रुपये जीएसटी के माध्यम से राज्य की सरकारों को विकास के लिए दिया जाएगा, जिससे वहां पर कई सारे विकास के कार्य किए जा सकेंगे।

Share This Article