Highlight : गोलू देवता से न्याय मांगने चम्पावत पहुंचे हरीश रावत, भाजपा पर लगाया झूठ फैलाने के आरोप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गोलू देवता से न्याय मांगने चम्पावत पहुंचे हरीश रावत, भाजपा पर लगाया झूठ फैलाने के आरोप

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
गोलू देवता से न्याय मांगने चम्पावत पहुंचे हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उन्होंने न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन किए. साथ ही उन्होंने भाजपा के खिलाफ न्याय की अर्जी भी लगाई.

पूर्व सीएम ने भाजपा पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ दो बड़े झूठ फैलाए हैं. पहला 2017 में यह प्रचारित किया गया कि उन्होंने जुम्मे की छुट्टी लागू की थी, और दूसरा 2022 में कहा गया कि कांग्रेस सरकार आने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, रावत ने चुनौती दी कि भाजपा यह साबित करे कि उनकी सरकार ने ऐसा कोई आदेश कभी जारी किया था.

सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा : हरदा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर बरगलाया है. आज लोग महंगाई, बेरोजगारी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन भाजपा धर्म की राजनीति के ज़रिए लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है. उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार फैलाने और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया.

प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे हरदा

हरदा ने कहा जनता ने भाजपा को सिर पर बिठाया, अब वही जनता उसे पाताल में भी पहुंचा सकती है. भाजपा वह चूहा है जिसे जनता रूपी संन्यासी ने वरदान देकर शेर बना दिया, अब वही शेर बाबा को खाने जा रहा है. पूर्व सीएम ने घोषणा की कि अब वे घोड़ाखाल गोलू देव मंदिर, आदि कैलाश समेत प्रदेश के सभी प्रमुख देवी-देवताओं के दरबार में जाकर भाजपा के खिलाफ न्याय की गुहार लगाएंगे.

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।