Big News : हरिद्वार : सुपरवाइजर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बर्थडे के बहाने बुलाया घर, फिर किया इंकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार : सुपरवाइजर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बर्थडे के बहाने बुलाया घर, फिर किया इंकार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
RAPE

rape

हरिद्वार : हरिद्वार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने सुपरवाइजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सुपरवाइजर ने जन्मदिन के बहाने युवती को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। साथ ही शादी का वादा कर कई बार लगातार दुष्कर्म करता रहा। वहीं शादी से मना करने पर पीड़ि‍ता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की युवती सिडकुल की कंपनी में काम करती है। युवती ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया कि साथ काम करने के दौरान अल्टेक कंपनी के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से उसकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि हिमांशु ने बीते फरवरी में अपना जन्मदिन बताकर धोखे से कमरे पर बुलाया। युवती वहां पहुंची तो कोई नहीं था। आरोप है हिमांशु ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भरोसा दिलाया कि उसके साथ शादी करेगा।

आरोप है कि इसके बाद हिमांशु ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले युवती ने हिमांशु से शादी के लिए कहा तो वह भड़क गया। आरोप है कि गाली-गलौज कर मारपीट की और शादी से इन्कार कर दिया। तब युवती ने पुलिस को तहरीर दी। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article