
देहरादून : हरक सिंह रावत की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए भाजपा ने उनको 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं हरक सिंह रावत ने कांग्रेस जॉइन करने की इच्छा जाहिर की है हालांकि कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं चल रही है लेकिन अभी तक उनकी जॉइनिंग नहीं हो पाई है।
वहीं भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है और जल्द ही दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी। टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है।
वहीं इस बीच भाजपा ने सोशल मीडिया पर हरक सिंह रावत का एक एनीमटेड वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने हरक सिंह रावत पर तंज कसा है। इस गाने में भाजपा ने उज्याडू बल्द का जिक्र किया है।
अबारि दौं
हरके फरके करि जीतण वाल्यूँ तैं हरावा
उज्याड़ू बल्दों तैं उत्तराखण्ड बटिन भगावा
काम करण वाली सरकार तैं दुबारा ल्यावा pic.twitter.com/zaJm3PoRi0
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 19, 2022
हरक के कांग्रेस ज्वॉइन करने की खबरों के बीच भाजपा ने किया ये वीडियो शेयर, देखिए
