Dehradun : उत्तराखंड से बड़ी खबर: दिल्ली पहुंचे हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दिल्ली पहुंचे हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ दिल्ली में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हरक सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। खबरों की मानें तो भाजपा राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। खबर यह भी है कि हरक को चुनाव संचालन समिति की कमान भी सौंपी जा सकती है।

हरक सिंह रावत के दिल्ली जाने के बाद से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि हरक को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा उनको प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। हालांकि अभी यह केवल चर्चाएं हैं। हरक सिंह रावत लगातार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

कुछ दिन पहले ही हरक सिंह रावत ने अमित शाह से मुलाकात भी कर चुके हैं। उन्होंने उसके बाद बयान दिया था कि वो अपने दम पर 25-30 विधानसभा सीटों को जिताने की हस्ती रखते हैं। उनके इस बयान के बाद भी कई तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे थे।

हालांकि अभी कुछ कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी, लेकिन जिस तरह से हरक सिंह रावत अचानक दिल्ली गए और अपने साथ उमेश शर्मा काऊ को भी लेकर गए हैं। उन्होंने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की है। माना यही जा रही है कि उनको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के पीछे यह भी तर्क दिया जा रहा है कि सीएम बदले जाने के बाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी मैदानी क्षेत्र से बनाए गए। केंद्र में भी गढ़वाल क्षेत्र से पहले डॉ. रमेश पोखरियां निशंक मंत्री थी। उनकी जगह पर अब अजय भट्ट को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। इस तरह से गढ़वाल को प्रतिनिधित्व देने के लिए भी ऐसा कदम उठाया जा सकता है।

Share This Article