Big News : हल्द्वानी हिंसा : 14 दंगाई गिरफ्तार, पेट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन बरामद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी हिंसा : 14 दंगाई गिरफ्तार, पेट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन बरामद

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 14 दंगाई गिरफ्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी के मुताबिक इनमें से तीन उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। आरोपियों के पास से पैट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन भी बरामद की गई है।

हल्द्वानी हिंसा मामले में 14 दंगाई गिरफ्तार

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन नामजद आरोपी भी शामिल हैं। जिनके पोस्टर जारी किए गए थे। नामजद आरोपियों में अब छह आरोपी फरार है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में दो प्राथमिकी पुलिस और एक नगर निगम की तरफ से दर्ज कराई गई थी। जिसमें 44 लोग पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।

कुल 58 उपद्रवियों कि हो चुकी है गिरफ्तारी

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 14 लोगों को अब गिरफ्तार किया गया है। बता दें अभी तक नैनीताल पुलिस हल्द्वानी हिंसा में 58 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को गिरफ्तार हुए शकील अंसारी, मोकिन सैफी और जियाउल रहमान पुलिस की वांछित सूची में भी शामिल थे।

आरोपियों के कब्जे से पेट्रोल बम और मैगजीन बरामद

जांच में सामने आया था कि शारिक और मो. दानिश ने पीएसी के जवान की मैग्जीन छीनी थी। आरोपियों के कब्जे से से मैगजीन भी बरामद कि गई है। इसके अलावा फैजान के घर से चार पेट्रोल बम बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि फैजान और शहजाद ने उपद्रव के दौरान एसओ मुखानी की सरकारी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।