Big News : Haldwani Update : DM ने जाना घायलों का हाल, मरने वालों की संख्या हुई तीन, चार उपद्रवी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Haldwani update : DM ने जाना घायलों का हाल, मरने वालों की संख्या हुई तीन, चार उपद्रवी गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
dm ने जाना घायल पुलिसकर्मियों का हाल

हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह शुक्रवार को घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मरने वालों की संख्या हुई तीन

आईजी नीलेश भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 15 से 20 लोगो की धरपकड़ कर दी गई है और पूछताछ जारी है।

सभी जिलों में पुलिस अलर्ट

नीलेश भरणे ने बताया कि मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स और पीएससी की 4-4 कंपनी तैनात की गई है। इसके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स सुबह से ही गश्त कर रही है। सभी जिलों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। पुलिस की टीम बेरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही है। भरणे ने बताया कि हल्द्वानी शहर में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।