Nainital : अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर BJP की तैयारी तेज, कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर BJP की तैयारी तेज, कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
GANESH JOSHI NIRIKSHAN (1) हल्द्वानी: अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर BJP की तैयारी तेज

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारी तेज कर ली है। इसी क्रम में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी पहुंचकर आगामी सात और आठ अक्टूबर को लगने वाले श्री अन्य महोत्सव की तैयारी को लेकर एमबी इंटर कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर BJP की तैयारी तेज

निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सात और आठ अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

कैबिनेट मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री अन्न महोत्सव उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड की परंपरागत खेती में ही मोटा अनाज होता है। जिसे प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। इससे आगे चलकर प्रदेश के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी।

अमित शाह समेत दो राज्यों के सीएम होंगे शामिल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी श्री अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। जोशी ने महोत्सव की भव्य तैयारी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।