Big News : बिल्डर साहनी के खिलाफ सहारनपुर में पहले ही मुकदमा दर्ज करा चुके थे अनिल गुप्ता, सामने आया नया मोड़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बिल्डर साहनी के खिलाफ सहारनपुर में पहले ही मुकदमा दर्ज करा चुके थे अनिल गुप्ता, सामने आया नया मोड़

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
बिल्डर साहनी के खिलाफ सहारनपुर में पहले ही मुकदमा दर्ज करा चुके थे गुप्ता बंधू

देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। केस में अब सहारनपुर पुलिस की एंट्री हो गयी है। मुख्य आरोपित अनिल गुप्ता पूर्व में ही सहारनपुर में बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी और उनके बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज करा चुके थे।

बिल्डर के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज

बिल्डर के सुसाइड से ठीक तीन पहले सहारनपुर में अनिल गुप्ता ने सहरानपुर पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में अनिल ने कहा था की सतेंद्र सिंह साहनी और उनके बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग ने उन्हें 85 प्रतिशत का पार्टनर बनाकर धोखाधड़ी की है। पूरे मामले में अब देहरादून पुलिस सहारनपुर पुलिस से भी जानकारी लेगी।

Gupta brothers arrested in Dehradun

बिल्डर सुसाइड मामले में सहारनपुर पुलिस की एंट्री

बता दें सहारनपुर में शिकायत के बाद प्रोजेक्ट में लगे करोड़ों रूपये को लेकर सहारनपुर पुलिस भी बिल्डर साहनी पर दबाव बना रही थी। सहारनपुर पुलिस के सीओ ने बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी को लेटर भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद से बिल्डर परेशान चल रहा था।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।