Highlight : राजशाही को विकास से खत्म करेंगे गुनसोला, कांग्रेस विकास कार्यों को देगी गति - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजशाही को विकास से खत्म करेंगे गुनसोला, कांग्रेस विकास कार्यों को देगी गति

Yogita Bisht
2 Min Read
गुनसोला

देहरादून में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में पहले कांवली रोड, गांधी ग्राम, सत्तों वाली घाटी से न्यू पटेल नगर व प्रेमनगर के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता ने पदयात्राओं में उत्साह के साथ भाग लिया और कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।

विकास कार्यों को गति देगी कांग्रेस

शास्त्री नगर में मिलन विहार जनसामुदायिक केन्द्र में जनसभा का आयोजन किया गया। टिहरी संसदीय प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि महारानी ने तीन बार टिहरी-देहरादून क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन एक भी कार्य वह जनता को बता नहीं पाई। कांग्रेस 12 वर्षों से संसदीय क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति देगी।

टिहरी-देहरादून के विकास की नींव रखेंगे गुनसोला

जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह की राजशाही को कांग्रेस के स्तंभ जोत सिंह गुनसोला खत्म करेंगे और टिहरी-देहरादून के विकास की नींव रखेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, पूर्व पार्षद जगदीश धीमान, राजेश पुंडीर, चरणजीत कौशल, प्रताप असवाल, पिया थापा व अन्य कांग्रेस नेताओं ने विचार रखे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।