Big News : नहीं थम रहे गुलदार के हमले, अब नई टिहरी में महिला पर किया हमला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नहीं थम रहे गुलदार के हमले, अब नई टिहरी में महिला पर किया हमला

Yogita Bisht
3 Min Read
Leopard attacked

प्रदेश में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के कई जिलों से गुलदार के हमलों की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही खबर नई टिहरी से सामने आई है। जहां पर गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इसके साथ ही गुलदार ने कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है।

टिहरी में गुलदार ने महिला पर किया हमला

टिहरी के प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव में बीती रात गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुलदार के हमले में घायल हुई 62 वर्षीय चंद्रमा देवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां से रात को उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।

महिला पर हमले के बाद कुत्ते को बनाया शिकार

गुलदार ने महिला पर हमला किया। लेकिन लोगों के मौके पर पहुंच शोर मचाने के कारण वो महिला शिकार बनाने में वो नाकाम हो गया। जिसके बाद वो फिर से गांव में आया और एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। गुलदार के हमले से गांव वाले डरे हुए हैं।

पहले भी बकरी चरा रहे युवक पर किया था हमला

इस इलाके में गुलदार का ये कोई पहला हमला नहीं है। इस से पहले भी गुलदार कई बार हमला कर चुका है। कुछ दिन पहले ही पास के गांव में ग्वीन बड़ा में एक युवक अपनी बकरियों को चराने के लिए गया था। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने के बाद गांव वाले आए। तो गुलदार शोर सुनकर भाग गया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया था।

ग्रामीणों ने की गुलदार को पकड़ने की मांग

गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी समय से गुलदार सक्रिय है। उन्होंने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। जिसके बाद वन विभाग द्वारा गांव में एक कर्मी को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव वालों से जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।