Big News : 68 वर्षीय दादा ने छह साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

68 वर्षीय दादा ने छह साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Yogita Bisht
2 Min Read
Rape-

उत्तरकाशी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 68 वर्षीय दादा ने छह साल की पोती के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात परिजनों को बताई।

दादा ने छह साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म

उत्तरकाशी के मोरी में एक गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची का रिश्ते में दादा लगता था। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन जब उसे अस्पताल लेकर गए तो उन्हें बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात पता चली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मोरी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया और फिर उसे जेल भेज दिया गया है।

परिजन घर पर नहीं थे मौजूद

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के परिजन घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। वो किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच आरोपित बुजुर्ग घर पहुंचा और बच्ची के साथ गलत काम किया। थोड़ी देर में जब परिजन घर पहुंचे तो आवाज सुन आरोपित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जब बच्ची को रोते हुए देखा और उसकी हालत देखी तो वो उसे अस्पताल ले गए। जहां दुष्कर्म के बारे में पता चला।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।