National : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर पोती कालिख, BJP में मचा बवाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर पोती कालिख, BJP में मचा बवाल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Anurag Thakur

Anurag Thakur

कांगड़ाः केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री और हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश में आयोजित जनआर्शीवाद यात्रा के सिलसिले में पांच दिनों के लिए हिमाचल प्रवास पर आए हुए थे। सूबे में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पधारे अनुराग ठाकुर का बड़े ही धूमधाम के साथ स्वागत किया गया था।

इसी कड़ी में उनके स्वागत के उपलक्ष पर जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए थे। अब इन्हीं में से एक पोस्टर पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। यह वाक्या कांगड़ा जिले में पेश आया, जहां स्थित बस अड्डे के पास लगाए गए अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर कुछ शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। जिस पर एक्शन लेते हुए कांगड़ा मंडल बीजेपी ने सदर थाना पुलिस स्टेशन में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज की है।

इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले की जांच करने व आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में पेश आई इस घटना पर हॅाकी कांगड़ा ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है और इसे घटिया मानसिकता कहा है।

Share This Article