हल्द्वानी: हल्द्वानी पनियाली ग्राम सभा से 21 साल एक माह की रागिनी आर्य ग्राम प्रधान के पद पर विजयी रही हैं। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही है। इसी तरह देहरादून में रायपुर के लड़वाकोट की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी की उम्र 23 साल है। 21 साल एक माह में ग्राम प्रधान बनी रागिनी आर्य ने अपने विरोधी को 383 मतों से हराया। रागिनी आर्या ने साइकोलॉजी में इसी साल ग्रजुेवेशन किया है।
साइकोलाॅजी में ग्रेजुएट है सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान, इतनी है उम्र
