Char Dham Yatra : Char Dham Yatra News : केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, DM ने किया स्वागत, पूजा-अर्चना कर किया रुद्राभिषेक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char dham yatra news : केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, DM ने किया स्वागत, पूजा-अर्चना कर किया रुद्राभिषेक

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
Governor reached Kedarnath Dham

केदारनाथ यात्रा का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। राज्यपाल के केदारनाथ धाम पहुंचने पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और एसएसपी डाॅ. विशाखा ने उनका स्वागत किया।

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल

केदारनाथ धाम पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बाबा केदार के दर्शन करपूजा-अर्चना कर बाबा का रुद्राभिषेक किया। पूजा के बाद र अजयपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े होकर श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए।

श्रद्धालुओं से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए उनकी यात्रा व व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।