Big News : राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा नीम करौली के दर्शन, कहा- अलौकिक शक्ति का केंद्र है कैंची धाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा नीम करौली के दर्शन, कहा- अलौकिक शक्ति का केंद्र है कैंची धाम

Yogita Bisht
2 Min Read
Lt. Gen. Gurmeet Singh

राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए। राज्यपाल अपने परिवार के साथ नैनीताल स्थित नीम करौली आश्रम पहुंचे। यहां पहुंच उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कैंची धाम पहुंचे राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) शनिवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Lt Gen Gurmit Singh

कैंची धाम है आलौकिक शक्ति का केंद्र

राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की ओर से स्थापित किया गया ये मंदिर कैंची धाम आलौकिक शक्ति का केंद्र है। जहां देश ही नहीं विदेशों से भी हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैंची धाम आकर अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई।

Lt Gen Gurmit Singh

कैंची धाम में राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से की बातचीत

धाम में उन्होंने वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की। इसके साथ ही 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियाें को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, बिनोद जोशी, प्रदीप साह भय्यू आदि मौजूद रहे।

Lt Gen Gurmit Singh
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।