Highlight : कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत, कहा- राष्ट्र निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत, कहा- राष्ट्र निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका

Yogita Bisht
2 Min Read
राज्यपाल

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के दीक्षांत समारोह का राज्यपाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कोर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा की इस यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं देश सेवा में लगे हुए हैं। समारोह में छह सौ पंद्रह छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान दी गई।

कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत

राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज रूड़की पहुंचे। जहां उन्होंने कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। कोर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कोर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लड़कियों के अवॉर्ड जीतने पर जताई खुशी

राज्यपाल ने कहा कि यहां से छात्र-छात्राएं नए सोच विचार और धारणा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ज्यादा खुशी तब हुई जब लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने अवार्ड जीते। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंध समिति, शिक्षक, अभिभावक और उनके दोस्त काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को माता पिता का सम्मान करना चाहिए।

डिग्री धारक देश को आगे बढ़ाने का करेंगे काम

राज्यपाल ने डिग्री धारकों को कहा कि आज राष्ट्र को उनका इंतजार है। वो देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपकी सोच और धारणा बदल जाएगी। कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्र में तकनीकी दस्तक दे रही है वह छात्रों के लिए अच्छा अवसर है हम फाइव जी,सिक्स जी की ओर अग्रसर हैं। डिग्री धारकों को इसका लाभ लेना होगा और इस गति में अपनी भूमिका निभानी होगी।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।