सरकार ने बढ़ाई Teelu Rauteli पुरस्कार की धनराशि, अब दिए जाएंगे 51 हजार

सरकार ने बढ़ाई Teelu Rauteli पुरस्कार की धनराशि, अब दिए जाएंगे 51 हजार

Yogita Bisht
2 Min Read
तीलू रौतेली पुरस्कार

आज प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को Teelu Rauteli पुरस्कार मिलने जा रहा है। सरकार ने इस पुरस्कार की धनराशि को बढ़ा दिया है। अब 31 हजार के स्थान पर महिलाओं को 51 हजार दिए जाएंगे।

सरकार ने बढ़ाई Teelu Rauteli Award की धनराशि

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड की वीरांगनाओं को दिए जाने वाले पुरस्कार Teelu Rauteli Award की धनराशि को बढ़ा दिया है। पहले ये राशि 31 हजार मिलती थी। इसे 20 हजार रूपए बढ़ा दिया गया है। अब महिलाओं को 51 हजार रुपये पुरस्कार में मिलेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि को भी बढ़ाया

इसके साथ ही सरकार ने राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि को भी बढ़ा दिया है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि में 30 हजार की बढ़ोतरी की है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।

आज किया जाएगा महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित

इस बार प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Teelu Rauteli Award और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार पाने वाली महिलाओं को मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस साल प्रदेश के हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है।

क्यों दिया जाता है Teelu Rauteli Award ?

उत्तराखंड में सरकार द्वारा प्रदेश की उन महिलाओं को ये पुरस्कार दिया जाता है जो विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती हैं। ये पुरस्कार वीरबाला Teelu Rauteli के नाम पर हर साल दिया जाता है।

बता दें कि उत्तराखंड की वीरांगना Teelu Rauteli की जयंती पर साल 2006 से ये पुरस्कार उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को दिया जाना शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल ये पुरस्कार दिया जाता है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।