National : अलविदा डॉ मनमोहन सिंह... पंचतत्व मे विलीन हुए पूर्व पीएम, देश ने नम आंखो से किया विदा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अलविदा डॉ मनमोहन सिंह… पंचतत्व मे विलीन हुए पूर्व पीएम, देश ने नम आंखो से किया विदा

Renu Upreti
5 Min Read
Goodbye Dr. Manmohan Singh, former PM merged into Panchatatva

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी थी। निगम बोध घाट पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह, भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से डॉ मनमोहन सिंह को विदाई दी।

7 months agoDecember 28, 2024 1:09 PM

पंचतत्व मे विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

पंचतत्व मे विलीन हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह। पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

7 months agoDecember 28, 2024 12:40 PM

राहुल गांधी ने दिया पूर्व पीएम को कंधा

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरु, राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को दिया कंधा।

7 months agoDecember 28, 2024 12:38 PM

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

7 months agoDecember 28, 2024 12:05 PM

भूटान के राजा, मॉरिशस के विदेश मंत्री भी शामिल

भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।

7 months agoDecember 28, 2024 12:04 PM

सोनिया गांधी ने आखिरी बार दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने आखिरी बार निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

7 months agoDecember 28, 2024 11:57 AM

पीएम मोदी पहुंचे घाट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

7 months agoDecember 28, 2024 11:55 AM

कांग्रेस नेता पहुंचे घाट

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हड्डा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और प्रियंका गांधी पहुंचे निगमबोध घाट।

7 months agoDecember 28, 2024 11:54 AM

अंतिम सलामी दी गई

निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी।

7 months agoDecember 28, 2024 11:43 AM

बीजेपी की परिवर्तन रैली हुई स्थगित

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश में 7 दिन का राजकीय शोक है। ऐसे में बीजेपी की 29 दिसंबर को होने वाली परिवर्तन रैली को भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि ये रैली दिल्ली में होनी वाली थी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होने वाले थे।   

7 months agoDecember 28, 2024 11:33 AM

निगम बोध घाट पहुंची अंतिम यात्रा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट पहुंच गई है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

7 months agoDecember 28, 2024 11:20 AM

पूरा देश दुखी है- अशोक गहलोत

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, उन्होनें आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, उदारीकरण उनकी देन है। उन्होनें सादगी भरा जीवन जिया। ऐसा व्यक्तित्व चला गया जिससे पूरा देश दुखी है।

7 months agoDecember 28, 2024 11:20 AM

कनाडा के पीएम ने दी श्रद्धांजलि

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होनें लिखा, मनमोहन सिंह का निधन भारत और दुनिया के लिए क्षति है। सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक के रुप में उन्होनें देश की अर्थव्यवस्था को बदल दिया, लाखो लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और कनाडा सहित दुनिया के साथ मजूबत संबंध बनाए।

7 months agoDecember 28, 2024 11:07 AM

निगम बोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर

पूर्व मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अब कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी निगम बोध घाट जाएंगे। निगम बोध घाट पर ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओ के प्रमुख और सीडीएस भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article