Dehradun : खुशखबरी : गैरसैंण बनी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, आदेश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खुशखबरी : गैरसैंण बनी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, आदेश जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड से उन आंदोलनकारियों और लोगों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग उठाई और लड़ाई लड़ी थी औऱ लड़ते आ रहे थे। भले ही स्थायी ही न सही लेकिन गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की राज्यपाल से अनुमति मिल गई है। जी हां सुप्रीम कोर्ट के गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के इंकार के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गैरसैंण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने को लेकर फैसला सुनाया है। जिसके बाद आज से गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित हो गई।

आपको बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने की अनुमति दे दी। बकायदा मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर इसकी सूचना दी है।

Share This Article