UKSSSC New Update: अब फिर से UKSSSC कराएगा समूह-ग की 23 भर्तियां

UKSSSC New Update: युवाओं के लिए खुशखबरी, अब फिर से UKSSSC कराएगा समूह-ग की 23 भर्तियां

Yogita Bisht
2 Min Read
UKSSSC PAPER LEAK

UKSSSC New Update: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Paper leak case के बाद जिन भर्तियों को कराने के आदेश राज्य लोक सेवा आयोग को दिए गए थे। समूह-ग की उन 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ही कराएगा।

अब फिर से UKSSSC कराएगा Group-C की 23 भर्तियां

प्रदेश में Paper leak case के सामने आने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समूह-ग की उन 23 भर्तियों को छीन कर राज्य लोक सेवा आयोग को दे दी गई थी। लेकिन अब इन भर्तियों को दोबारा से यूकेएसएसएससी ही कराएगा। इन भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को वापस करने की कवायद चल रही है।

2022 में सरकार ने UKPSC को सौंपी थी 23 भर्तियों की जिम्मेदारी

बता दें कि पिछले साल जुलाई में यूकेएसएसएससी की कई भर्तियों के एक के बाद एक पेपर लीक होने के बाद सरकार ने group-c की भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग को सैंप दिया था। इसके लिए सितंबर में सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन)(संशोधन) विनियम 2022 जारी किया था।

समूह-ग की भर्तियां लौटाने पर जल्द होगा फैसला

हाल ही में यूकेएसएसएससी में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की ताजपोशी हुई। जिसेक बाद से यूकेएसएसएससी ने रद्द हुई सभी भर्तियां बिना किसी विवाद के संपन्नन कराई हैं। जिसके बाद उन्होंने सरकार को पुरानी भर्ती लौटाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। बाताया जा रहा है कि जल्द ही समूह-ग की भर्तियां UKSSSC को लौटाने पर फैसला हो सकता है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।